पैरालीगल वालिंटियर्स (PLV) / अधिकार मित्र हेतु आवेदन आमंत्रित
कोंडागांव, 03 जुलाई 2026/
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल जिला कोण्डागांव एवं तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर जिला नारायणपुर के लिए पैरालीगल वालिंटियर्स (PLV) / अधिकार मित्र का चयन किया जाना है।विधिक सेवा कार्यों में रूचि रखने वाले जिला कोण्डागांव एवं जिला नारायणपुर के स्थानीय इच्छुक व्यक्ति पैरालीगल वालिंटियर्स (PLV) / अधिकार मित्र के रूप में चयन हेतु अपना आवेदन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में उपस्थित होकर अथवा पंजीयन डाक द्वारा 31 जुलाई 2026 के सायं 05 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।पैरालीगल वालिंटियर चयन संबंधी विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक निर्देश कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव से या प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के वेबसाईट https://kondagaon.dcourts.gov.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।
