सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर नवीन न्याय संहिता का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
30/06/2026 कोण्डागांव जिला पुलिस कोण्डागांव,


कोण्डागांव जिला पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नवीन न्याय संहिता (भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023) के प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा (IPS) एवं अन्य अधिकारियों ने नवीन आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इन कानूनों के माध्यम से देश को औपनिवेशिक युग की दंड व्यवस्था से मुक्त कर आधुनिक, पीड़ित-केंद्रित, तेज एवं पारदर्शी न्याय प्रणाली प्रदान करने का प्रयास किया गया है। शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर, अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, समयबद्ध ट्रायल, कम्युनिटी सर्विस एवं संगठित अपराध, मॉब लिंचिंग जैसी नई धाराओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को भी याद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को नए कानूनों के बारे में जागरूक करना और उनके अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत कराना था।पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि “नवीन न्याय संहिता” अपराधियों के लिए कठोर एवं पीड़ितों के लिए न्यायसंगत है। जिला पुलिस ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करती रहेगी।
