03 AUG 2023,एमओएचयूए ने अंतर्राष्ट्रीय शून्य कचरा दिवस 2023 के अवसर पर अक्टूबर 2024 तक 1000 शहरों को 3-स्टार कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम-यू) 2.0 की 1 अक्टूबर, 2021 को पांच साल की अवधि के लिए शुरूआत की गई। इसमें कचरे को स्रोत से अलग करने, घर-घर से कचरा एकत्र करने और वैज्ञानिक लैंडफिल में सुरक्षित निपटान सहित कचरे के सभी अंशों के वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से सभी शहरों के लिए 100 प्रतिशत कचरा मुक्त स्थिति हासिल करना शामिल है। यूएलबी के बीच एक प्रतिस्पर्धी, मिशन-मोड भावना को प्रोत्साहित करने के लिए, इस मंत्रालय ने तीसरे पक्ष के सत्यापन द्वारा शहर के नगरपालिका ठोस कचरा प्रबंधन का आकलन करने के लिए “कचरा मुक्त शहर” (जीएफसी) – स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल शुरू किया।संविधान की 7वीं अनुसूची के तहत स्वच्छता राज्य का विषय है। देश के शहरी क्षेत्रों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) सहित स्वच्छता परियोजनाओं की योजना, डिजाइन, निष्पादन, संचालन और रखरखाव करना राज्य/यूएलबी की जिम्मेदारी है। हालाँकि, आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (एमओएचयूए) अतिरिक्त वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करके सुविधा प्रदान कर रहा है।राज्यों/यूएलबी को तकनीकी सहायता के लिए, एमओएचयूए ने ठोस कचरा प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) और प्रयुक्त जल प्रबंधन (यूडब्ल्यूएम) के सभी पहलुओं को कवर करने वाली सलाह दी है, जिसमें नियमित क्षमता निर्माण परस्पर प्रभाव के साथ योजना, डिजाइन और संचालन और रखरखाव शामिल है।एसबीएम-यू के तहत राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा कचरा प्रबंधन और स्वच्छता में की गई प्रगति का नियमित रूप से मूल्यांकन किया जाता है, जिसके लिए कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) और ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ के माध्यम से भी यूएलबी को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ), ओडीएफ+, ओडीएफ++ और स्टार रेटिंग के रूप में प्रमाणित करने के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) विकसित किए गए हैं। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एसबीएम-यू की प्रगति की निगरानी समय-समय पर समीक्षा और बैठकों, वेबिनार, कार्यशालाओं आदि के माध्यम से और समर्पित एसबीएम-यू पोर्टल के माध्यम से की जाती है।आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर ने आज लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
Similar Posts
श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं
03 AUG 2023, सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इस संबंध में, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करने के लिए ईश्रम पोर्टल विकसित किया है।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के माध्यम से जीवन और दिव्यंगता कवर…
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 10 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 12 करोड़ शौचालय, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 13 करोड़ कनेक्शन, आयुष्मान भारत के अन्तर्गत 18 करोड़ स्वास्थ्य कार्ड, मुद्रा ऋण, पीएम किसान निधि आदि योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि यह सरकार उन लोगों के प्रति समर्पित है जो पिछली सरकारों द्वारा मुख्यधारा से छूट गए थे
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’ योजना भारत की सभ्यता और पारंपरिक शिल्पकला का उचित मेल है”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने की संस्कृति प्रस्तुत की है और चंद्रयान इसका सबसे उल्लेखनीय उदाहरण है; डॉ. जितेंद्र सिंह,चंद्रमा मिशन को ‘चंद्रयान’ नाम देना, इसके लैंडर…
देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए “मेरी माटी मेरा देश” अभियान
गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक, राष्ट्रव्यापी जन-भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम् (स्मारक पट्टिकाएँ) स्थापित किए जाएंगे अमृत वाटिका के निर्माण के लिए, अमृत कलश यात्रा में देश के विभिन्न कोनों की मिट्टी दिल्ली लाई जाएगी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान…
किफायती दाम पर दवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार 25,000 जन औषधि केंद्र खोलेगी: प्रधानमंत्री
जन औषधि केंद्रों ने 20,000 करोड़ रुपये की बचत करके देश के मध्यम वर्ग को नई शक्ति प्रदान की है। जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 25,000 केंद्र करने का लक्ष्य है 15 AUG 2023,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में कहा कि सरकार की ‘जन औषधि केंद्रों’की…
वाहन स्क्रैपिंग नीति
उच्चतम न्यायालय ने रिट याचिका संख्या 13029/1985 (एमसी मेहता बनाम भारत संघ) मामले में 29/10/2018 के आदेश के अंतर्गत एनसीआर के परिवहन विभागों को निर्देश दिया है कि 10 वर्ष से अधिक पुराने सभी डीजल वाहन और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहन एनजीटी के 07/04/2015 के आदेश के अनुसार नहीं चलेंगे। सड़क परिवहन…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर कहा-सुनी की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए
प्राधिकरण टोल संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करता है और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है 09 OCT 2023 राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर कहा-सुनी और मारपीट की घटनाओं पर लगाम लगाने तथा सुरक्षा मजबूत करने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यात्रियों और टोल ऑपरेटरों, दोनों के हितों की रक्षा के…
