03 AUG 2023, सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इस संबंध में, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करने के लिए ईश्रम पोर्टल विकसित किया है।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के माध्यम से जीवन और दिव्यंगता कवर प्रदान किया जाता है।आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजय) स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) पेंशन योजना शुरू की। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण रोजगार अभियान, महात्मा गांधी बुनकर बीमा योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना, पीएमस्वनिधि, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना आदि जैसी अन्य योजनाएं भी मजदूरों सहित असंगठित श्रेत्र के श्रमिकों के लिए उनकी पात्रता मानदंडों के आधार पर उपलब्ध हैं।इन योजनाओं के अलावा, कुछ और योजनाएं उपलब्ध हैं: आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (एबीआरवाई), अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (एबीवीकेवाई) के तहत बेरोजगारी लाभ, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान (पीएमजीकेआरए), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना (डीडीयू-जीकेवाई), प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान (पीएम-जीकेआरए), प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना (पीएम केएमडीवाई), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि अन्य योजनाओं के डेटा के साथ ईश्रम डेटा का मिलान भी किया गया है।यह पाया गया है कि ईश्रम डेटा (28.97 करोड़ से अधिक) में से 20.63 करोड़ पहले से ही वन नेशन वन राशन कार्ड (ओएनओआरसी) का लाभ उठा रहे हैं, 11.26 करोड़ आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजय) में पंजीकृत हैं, 3.82 करोड़ पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) में पंजीकृत हैं और 4.63 करोड़ लाभार्थी पीएम-उज्ज्वला योजना में पंजीकृत हैं।पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 31 विभिन्न व्यवसायों से जुड़े कुल 1.77 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों को ईश्रम पोर्टल में पंजीकृत किया गया है।यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में प्रदान की।
Similar Posts
चंद्रयान-3 मिशन की वर्तमान स्थिति
03 AUG 2023,चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई, 2023 को 14:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार से एलवीएम-3 पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष यान वर्तमान में चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने के उद्देश्य से कक्षा संचालन की एक श्रृंखला से गुजर रहा है और इसके दो चरण हैं, पहला पृथ्वी से जुड़ा…
जल जीवन मिशन ने 13 करोड़ ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन लगाने की उपलब्धि हासिल की
जेजेएम ने केवल 4 वर्षों में ग्रामीण नल कनेक्शन की कवरेज औसतन 3 करोड़ से बढ़ाकर 13 करोड़ कर दी 1 जनवरी, 2023 से रोजाना औसतन 87,500 नल कनेक्शन प्रदान किए जनवरी 2023 से 61 लाख से अधिक चालू घरेलू नल कनेक्शन लगाकर उत्तर प्रदेश प्रगति चार्ट में शीर्ष पर 05 SEP 2023 जल जीवन…
वाहन स्क्रैपिंग नीति
उच्चतम न्यायालय ने रिट याचिका संख्या 13029/1985 (एमसी मेहता बनाम भारत संघ) मामले में 29/10/2018 के आदेश के अंतर्गत एनसीआर के परिवहन विभागों को निर्देश दिया है कि 10 वर्ष से अधिक पुराने सभी डीजल वाहन और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहन एनजीटी के 07/04/2015 के आदेश के अनुसार नहीं चलेंगे। सड़क परिवहन…
वर्ष 1955 से लेकर अब तक 48 लोगों को देश के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया है:@NCIBHQ
27 aug 2023 ,आमतौर पर राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवा क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को जीवित रहते या मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जाता है। सबसे पहला सम्मान वर्ष 1954 में स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन…
बाहरी स्रोतों को दिए जाने वाले काम हमारे विश्वकर्मा मित्रों को मिलना चाहिए और उन्हें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनना चाहिए: श्री नरेन्द्र मोदी, भारत के कारीगर और शिल्पकार देश को सुंदर बनाने के लिए अपने हाथों का उपयोग करते हैं
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का शुभारंभ किया,बाहरी स्रोतों को दिए जाने वाले काम हमारे विश्वकर्मा मित्रों को मिलना चाहिए और उन्हें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनना चाहिए: श्री नरेन्द्र मोदी,भारत के कारीगर और शिल्पकार देश को सुंदर…
23 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 644 जिलों में डीएमएफ मौजूद है; 17 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों ने सभी जिलों में डीएमएफ का गठन किया है
डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (डीएमएफ) खनन प्रभावित क्षेत्रों/लोगों के जीवन में बदलाव लाने हेतु धन मुहैया करा रहा है इस वर्ष अगस्त तक डीएमएफ के तहत 82370.79 करोड़ रुपये एकत्र किये गये,23 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 644 जिलों में डीएमएफ मौजूद है; 17 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों ने सभी जिलों में डीएमएफ का गठन किया है 09 OCT 2023…
