रायपुर , 28 जुलाई 2023मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुराने गुंडों बदमाशों, चाकुबाजो, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे।
Similar Posts
प्रथम चरण में मतदान वाले दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट
पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में, 40.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल रायपुर. 2 नवम्बर 2023छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पहले चरण में 7 नवम्बर को 20 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इनमें से दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की समीक्षा कर रहे हैं
बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सहित स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
5 साल पहले जब यहां मुझे बुलाया जाता था तो सड़क मार्ग से आते थे, कार्यक्रम में भाषण देते हुए धीरे से कोई कहता था भैया ! जल्दी खत्म करो वापस जाना है। लेकिन आज बीजापुर बदल रहा है:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
बीजापुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का संबोधन रायपुर, 18 सितम्बर 2023. सभी ढोल बजाकर नाचते गाते आ रहे थे। कितना उत्साह का क्षण है। आज बीजापुर जिले में बहुत सारे कार्यों का लोकार्पण हुआ। लगभग 557 करोड़ के 252 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। आप सभी को इसके लिए बधाई और…
मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए:राहुल गांधी जी
रायपुर : आवास न्याय सम्मेलन : राहुल गांधी जी का संबोधन रायपुर, 25 सितम्बर 2023श्री राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा किआज जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद…
रायपुर:स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन हेतु समस्त आवश्यक तैयारियां करें सुनिश्चित:भारत निर्वाचन आयोग
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदाता प्रलोभन पर करें कड़ी कार्यवाही- मुख्य निर्वाचन आयुक्त रायपुर/ भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने आज एनफोर्समेट एजेंसियों की बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की तथा एनफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की रखी आधारशिला
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी स्थापित करेगी 660 मेगावाट की दो नई इकाइयां 12 हजार 915 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होगा संयंत्र रायपुर, 29 जुलाई 2023 ,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने हेतु कोरबा जिले में 1320 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन…
