कोण्डागांव, 2 फरवरी 2024/ शासन के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल, तहसील और जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। फरवरी माह के पहले शनिवार 3 फरवरी को राजस्व निरीक्षक मंडल, दूसरे शनिवार 10 फरवरी को तहसील स्तर पर और तीसरे शनिवार 17 फरवरी को जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को जनसमस्या निवारण शिविरों के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारी तथा व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़िए -   सरल,सकारात्मक,नवोन्मेशी सक्रिय,सहयोगी,भावनात्मक नेता "बालसिंह बघेल"सदस्य जिला पंचायत की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *